संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गांव निमोठ स्थित बाबा बिशनदास मंदिर परिसर में धुलेंडी मेले के अवसर पर मेले और भंडारा का आयोजन किया गया। इस मौके पर कुश्ती भी हुई जिसमें दादरी के पहलवान अतुल ने 11000 रुपये की कुश्ती जीत ली।
मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर सत्य नारायण सांभरिया व प्रधान रविन्द्र कुमार यादव (पूर्व) सरपंच ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 8 बजे हवन के साथ मेले का शुभारंभ किया गया। भंडारे का आयोजन रामफल व बिल्लू की ओर से किया गया जो रात तक चला। मेले में गांव के आसपास व दूर-दराज के श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर मत्था टेका तथा मन्नतें मांगी। इसके बाद खेल प्रतियोगिताएं शुरू की गई। कबड्डी (नेशनल प्रो) में नंदलाल स्टेडियम बौंद की विजेता टीम को 11000 रुपये और लीलाराम एकेडमी आदमपुर की उपविजेता टीम 5100 रुपये से पुरस्कृत किया गया।
वॉलीबाॅल में जैनाबाद की विजेता टीम को 11000 रुपये और निमोठ की उपविजेता टीम 5100 रुपये से पुरस्कृत किया गया। बुजुर्गों की दौड़ में रोशन लाल कनीना प्रथम, सुभाष चंद कौथल खुर्द द्वितीय और लाल सिंह धवाना तीसरे स्थान पर रहे। लॉन्ग जम्प में संजय सतनाली प्रथम व सोनी पड़तल दूसरे व संतू अकेहड़ी तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद में जतिन राजगढ़ प्रथम, वेदप्रकाश ढोसी दूसरे तथा अनिल धारण तीसरे स्थान पर रहे। लड़कों व लड़कियों की दौड़ में पहला स्थान प्राप्त करने वाले को 1100 रुपये, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 750 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 500 रुपये से पुरस्कृत किया गया।
दिलचस्प मुकाबले में 11000 रुपये की कुश्ती दादरी के पहलवान अतुल ने जीत ली। गांव के सरपंच रामस्वरूप शर्मा, समस्त ग्रामवासियों व बाबा बिशनदास मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं व खेल प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रिटायर्ड हेडमास्टर लाल सिंह यादव, रामनिवास शर्मा, मास्टर सुनील कुमार, आरसी यादव, मांगे राम टेंट वाला, शेर सिंह, रामचन्द्र (रामू ), डॉ. बाबूलाल यादव, सुभाष चंद, निर्मल कुमार यादव, पूर्व पंच अनिल कुमार, महेन्द्र कुमार शर्मा, कृपाल सिंह, कंवर सिंह टेलर मास्टर, पूर्व पंच ओमप्रकाश, जगदीश यादव उपस्थित रहे।