फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में दड़ौली के खिलाड़ियों का रहा दबदबा

Fri, 14 Aug 2026 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में दड़ौली के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। 12 अगस्त को मनेठी में हुई लड़कियों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। अंडर-14 में याशिका ने ऊंची व लंबी कूद में प्रथम तथा 600 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि ज्योति ने शॉट पुट में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

3 अगस्त को राजीव गांधी खेल स्टेडियम कोसली में आयोजित लड़कों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों ने कुल 11 स्थान हासिल किए, जिनमें सात प्रथम और चार द्वितीय स्थान रहे।
अंडर-19 वर्ग में ध्रुव ने लंबी व ऊंची कूद में प्रथम, कार्तिक ने शॉट पुट व डिस्कस थ्रो में प्रथम तथा वश ने 3 हजार मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 में विकास ने ट्रिपल जंप में प्रथम व हाई जंप में दूसरा, विदित ने शॉट पुट तथा हर्ष ने ऊंची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 में हिमांशु ने 200 मीटर तथा वंश ने शॉट पुट में दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

बॉक्सिंग में आरव, अंश और जतिन ने अपने-अपने आयु वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर राज्य स्तर के लिए चयन पाया। हॉकी में दीपिका, देवांश, कशिश और मयंक चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें