फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: साइकिलिस्ट विकास ने बच्चों को दिया शिक्षा का संदेश

विज्ञापन
बच्चों को संबोधित करते साइकिलिस्ट विकास। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। मुंबई से एजुकेशन ऑन व्हील्स अभियान पर निकले साइकिलिस्ट विकास उर्फ मुसाफिर इंडिया ने कर्मसेतु फाउंडेशन की तरफ से संचालित नियति पाठशाला का दौरा किया। निदेशक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मुसाफिर इंडिया अपनी साइकिल यात्रा के माध्यम से पूरे देश में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन

मुंबई से शुरू हुई उनकी यह यात्रा विभिन्न राज्यों से होते हुए रेवाड़ी पहुंची जहां उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में प्रेरित किया। मुसाफिर इंडिया ने कहा कि शिक्षा ही देश का भविष्य है। इन बच्चों के उत्साह को देखकर लगता है कि हमारा प्रयास सफल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें