फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: साइक्लिस्ट महेश कुमार ने शुरू की 12 ज्योतिर्लिंग व चार धाम की साइकिल यात्रा

Mon, 16 Mar 2026 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बड़ा तालाब स्थित हनुमान मंदिर के बाहर परिवार के साथ खड़े साइक्लिस्ट महेश कुमार। स्रोत : परिवार
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के साइक्लिस्ट महेश कुमार ने रविवार को धार्मिक साइकिल यात्रा की शुरूआत की। यह यात्रा भारत के 12 ज्योतिर्लिंग, चार धाम, स्पीति घाटी, लेह-लद्दाख सहित कई प्रमुख धार्मिक और दर्शनीय स्थलों तक पहुंचेगी। इस दौरान वह देश के करीब 20 राज्यों से होकर गुजरेंगे।
विज्ञापन

यात्रा का शुभारंभ बड़ा तालाब स्थित हनुमान मंदिर से किया गया। इस मौके पर उनके माता-पिता ओमप्रकाश और सुमित्रा देवी ने हरी झंडी दिखाकर उन्हें रवाना किया। महेश कुमार ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक स्थलों के दर्शन करना ही नहीं बल्कि देश में पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और साइकिलिंग को बढ़ावा देना भी है।
साइकिल यात्रा के माध्यम से वे युवाओं को फिटनेस के प्रति प्रेरित करना चाहते हैं और यह संदेश देना चाहते हैं कि साइकिलिंग न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है बल्कि पर्यावरण के संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाती है। यात्रा के दौरान वह भारत के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करेंगे और उत्तराखंड स्थित चार धाम बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री भी जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा स्पीति घाटी और लेह-लद्दाख जैसे कठिन पहाड़ी क्षेत्रों से भी साइकिल के जरिए गुजरेंगे। यह पूरी यात्रा हजारों किलोमीटर लंबी होगी और कई राज्यों से होकर गुजरेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी यह यात्रा युवाओं को सकारात्मक संदेश देगी और साइकिलिंग के प्रति रूचि बढ़ाएगी।
इस अवसर पर उर्वशी शर्मा, अजय कांतिवाल, मोंटी, धीरज, परम अनेजा, अमित, रोहित पोसवाल, कृष्ण कुमार, प्रिया, हितांश, सूर्या, सचिन यादव और आनंद सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें