18 अगस्त को धारूहेड़ा के सेक्टर छह थाना में दर्ज किया गया है। बैंक अधिकारी बनकर एक ठग ने एक व्यक्ति को फोन कर उसका खाता बंद होने की बात कहकर बातों में उलझा लिया। बैंक खाते की डिटेल हासिल करने के बाद खाते से 20 हजार रुपये की नकदी निकाल ली गई।
गांव महेश्वरी के विकास नगर निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 अगस्त को दोपहर में उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने स्वयं को बैंक अधिकारी बताते हुए बैंक खाते की कुछ जानकारी लेनी चाही। जानकारी देने के कुछ समय बाद उसके मोबाइल पर उसके खाते से बीस हजार रुपये निकाले जाने का मैसेेज आया। उसने तुरंत बैंक अधिकारियों से संपर्क किया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सेक्टर छह थाना पुलिस ने अशोक की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया है कि सोहना रोड स्थित एटीएम बूथ से शिकायतकर्ता के खाते से निकाले गए है।
एटीएम बूथ पर सीसीटीवी कैमरा बंद
जानकारी के अनुसार एटीएम बूथ पर सीसीटीवी भी खराब पड़े हुए है। शातिर बदमाशों ने संभवतया बूथ की पूरी जानकारी लेने के बाद ही रुपये निकाले है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।