फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बैंक के सामने वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से उपभोक्ता परेशान

Wed, 02 Sep 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
धारूहेड़ा में बैंक के सामने लगा वाहनों का जमावड़ा
विज्ञापन
धारूहेड़ा। भगत सिंह चौक के पास स्थित हरियाणा ग्रामीण बैंक के सामने सड़क पर वाहनों की बेतरतीब पार्किंग के बैंककर्मियों और आने-जाने वाले खाताधारकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन


आसपास के दुकानदारों के अनुसार बैंक के सामने लोग अपने वाहन खड़ा कर देते हैं। इसके चलते बैंक के सामने सड़क पर आवागमन के लिए जगह नहीं बचती। बैंक आने वाले लोगों को भी परेशानी होती है।

खाताधारक सुषमा यादव, सुरेंद्र कुमार, राजेश, देशराज और हरीश कुमार ने बताया कि यह समस्या रोजाना बनी रहती है। बैंक के सामने वाहन खड़े होने से पैदल आने-जाने वाले लोगों को रास्ता तलाशना पड़ता है। कई बार एक साथ वाहन आने पर जाम जैसी स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन


खाताधारकों ने कहा कि वाहनों के लिए उचित पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि सड़क पर आवागमन बाधित न हो। उन्होंने प्रशासन और यातायात पुलिस से पार्किंग पर रोक लगाई जाए।

धारूहेड़ा में बैंक के सामने लगा वाहनों का जमावड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें