फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: अनंतनाग में रेवाड़ी के सीआरपीएफ जवान की गोली लगने से मौत, गांव में पसरा मातम

Fri, 08 May 2026 05:55 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी

सार

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि उनकी ही राइफल से अचानक गोली चलने के कारण यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
सीआरपीएफ जवान सतीश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में तैनात रेवाड़ी के सीआरपीएफ जवान सतीश की गोली लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव मामड़िया आसमपुर में शोक की लहर दौड़ गई। शाम करीब 7 बजे सतीश की परिवार से आखिरी बार बातचीत हुई थी। उन्होंने घर पर सब कुछ ठीक होने की बात कही थी। इसके करीब 47 मिनट बाद गोली लगने की सूचना मिली।

विज्ञापन


39 वर्षीय कांस्टेबल सतीश की ड्यूटी अनंतनाग की हिलर पोस्ट पर वीरवार शाम साढ़े 6 बजे से साढ़े 8 बजे तक लगी हुई थी। शाम करीब 7 बजकर 47 मिनट पर पोस्ट से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचे जवानों ने देखा कि सतीश जमीन पर पड़े हुए थे और उनके सिर में गोली लगी हुई थी। उनकी इंसास राइफल भी पास में पड़ी मिली।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि उनकी ही राइफल से अचानक गोली चलने के कारण यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अनंतनाग गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद पार्थिव शरीर को रेवाड़ी लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें