फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एक ही प्लेटफार्म पर दो ट्रेनों की घोषणा से उमड़ी भीड़

Sun, 30 Aug 2026 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी जंक्शन पर रविवार दोपहर 12 बजे के बाद एक ही प्लेटफार्म पर दो ट्रेनों के यात्रियों के पहुंचने से अचानक भीड़ जमा हो गई। प्लेटफार्म नंबर-4 और 5 पर यात्रियों की संख्या इतनी अधिक हो गई कि लोगों को खड़े होने तक की जगह नहीं मिली। भीड़ के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन की ओर से प्लेटफार्म नंबर-2 पर आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को प्लेटफार्म नंबर-5 पर लेने की व्यवस्था की गई थी। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर-3 पर आने वाली आला हजरत एक्सप्रेस के भी प्लेटफार्म नंबर-5 पर आने की उद्घोषणा कर दी गई। दोनों ट्रेनों के यात्रियों के एक साथ प्लेटफार्म नंबर-5 पर पहुंचने से वहां अचानक भीड़ बढ़ गई।
त्योहारों के चलते पहले से ही रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक थी। इसी समय प्लेटफार्म नंबर-4 पर दिल्ली से श्रीगंगानगर जाने वाली ट्रेन के यात्रियों की भी भीड़ मौजूद थी। इससे प्लेटफार्म पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें