फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: छठ पर घर जाने के लिए ट्रेनों में बढ़ने लगी भीड़

Mon, 04 Nov 2024 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। छठ के नजदीक आने के साथ ही रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगी है। रविवार सुबह से शाम तक दिल्ली से होकर लखनऊ, पटना और अन्य शहरों को जाने वाली ट्रेनों में भीड़ उमड़ी। यात्रियों ने ट्रेनों के गेट पर खड़े होकर यात्रा की।
विज्ञापन

दिव्यांगों के लिए रिजर्व डिब्बे में जनरल यात्री बैठे हुए मिले। उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल, झारखंड और अन्य राज्यों के रहने वाले लोग बावल, धारूहेड़ा व भिवाड़ी की कंपनियों में काम करते हैं। अपने घर जाने के लिए कई लोग हवाई सफर करेंगे, तो बड़ी संख्या में नौकरी पेशा वर्ग ट्रेनों और बसों से घर जाएंगे। ट्रेनों में सीट फुल होने से इस समय वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रही है। इसके कारण लोग तत्काल टिकट खरीदने के लिए लाइन में लग रहे हैं। अधिकतर यात्री जनरल टिकट पर ही यात्रा कर रहे हैं, जिससे ट्रेनों में भीड़ बढ़ रही है।

रेलवे की ओर से छठ के त्योहार को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। साथ ही, यात्री भार को देखते हुए कई ट्रेनों में अस्थाई रूप से अतिरिक्त डिब्बे भी जोड़े गए हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार छठ पूजा के अवसर पर अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टाफ लगाए जा रहे हैं। विशेष काउंटर बनाए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ के अतिरिक्त जवान नियुक्त किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें