फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कंपनी से लाखों रुपये के लोहे के सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। बावल स्थित एक कंपनी से लाखों रुपये के लोहे के सामान चोरी हो गए। पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के जसवंत कॉलोनी हाल सेक्टर-1 स्थित शिवालिक ग्रुप हाउसिंग सोसायटी निवासी मोहन लाला शर्मा ने बताया कि वह बावल स्थित एक कंपनी में प्लांट हेड के पद पर कार्यरत हैं। बीते दिन कंपनी के गार्ड ने सूचना दी कि कंपनी की चहारदीवारी में कांटेदार तार कटे हुए हैं। अगले दिन देखा तो पता लगा कि कंपनी से 30 लोहे के सामान से भरे 30 बाॅक्स गायब हैं। इसकी कीमत 4 लाख रुपये है। कसौला थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें