फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: धारूहेड़ा के शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

विज्ञापन
मुख्य बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक करते भक्तजन। संवाद
विज्ञापन
धारूहेड़ा। महाशिवरात्रि के अवसर पर मुख्य बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। गर्भ गृह में हर हर महादेव के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने शिव का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान मंदिर में भीड़ लगी रही। मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मुख्य द्वार का कपाट रात में तीन बजे ही खोल दिया गया था।
विज्ञापन

वहीं, सेक्टर 6 स्थित शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी बढ़ी कि लंबी कतार लग गई, जिसके कारण लोगों कों दर्शन के लिए कुछ समय तक अपने बारी का इंतजार करना पड़ा। सेक्टर चार महादेव मंदिर, बास रोड़ के गदली शिव मंदिर, गढ़ी गाव स्थित शिव मंदिर, महेश्वरी गाव स्थित शिव मंदिर आदि शिवालयों में भूत भावन भोले भंडारी के जलाभिषेक के लिए पूरे दिन लोगों का तांता लगा रहा। लोगों ने पूजा अर्चना कर मन्न्त मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें