फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार नकाबपोश बदमाशों ने फायर कर फौजी से लूटी तीन लाख की नकदी

विज्ञापन
मामले की जानकारी जुटाती पुलिस। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
क्षेत्र के टूमना गांव में मंगलवार सुबह कार सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने फौजी पर दिनदहाड़े फायरिंग कर 3 लाख रुपये की नकदी लूट ली। विरोध करने पर तीन हवाई फायर कर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस व सीआईए रेवाड़ी की टीमें मौके पर पहुंचीं और नाकाबंदी कर बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास किया। बावजूद इसके बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव भूरथला निवासी प्रणव कुमार सेना में कार्यरत हैं। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे कोसली स्थित एसबीआई की शाखा से 3 लाख रुपये की नकदी निकलवा कर अपने बेटे अंकित के साथ बाइक से घर जा रहा थे। टूमना गांव के रेलवे फाटक के समीप कार से आए तीन बदमाशों ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर सवार दोनों पिता-पुत्र नीचे गिर गए। इस दौरान गाड़ी से उतरे नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर उनसे नकदी से भरा बैग छीन लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और तीन राउंड हवा में फायर करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
मकान निर्माण के लिए निकलवाए थे रुपये
सैनिक प्रणव ने छुट्टी आने के बाद अपने मकान के निर्माण का कार्य शुरू किया था। इसी के चलते वह बैंक से नकदी निकलवाकर लाए थे।
बाइक की चाबी छीनकर भागे आरोपी
पीड़ित प्रणव के अनुसार बदमाशों ने पहले उस पर ही फायर करने की कोशिश की थी, लेकिन गोली नहीं चली। तुरंत ही एक के बाद एक तीन राउंड हवा में फायर किए और फिर बाइक की चाबी निकालकर अपने साथ ले गए। इससे वह उनका पीछा नहीं कर पाए। प्रणव के अनुसार गाड़ी से उतरने वाले तीन बदमाश थे। बदमाश भूरथला की तरफ तेजी से गाड़ी को लेकर भागे। उसके बाद उसने रास्ते से किसी व्यक्ति को रोक कर उसके मोबाइल फोन से पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची और नाकाबंदी कराई, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़ पाए।
विज्ञापन

बिना नंबर की थी कार
बदमाशों द्वारा वारदात में इस्तेमाल की गई कार बिना नंबर की थी। इसके अलावा कार के आगे व पीछे नंबर प्लेट पर दिलबाग लिखा हुआ था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि संभवतया वारदात में इस्तेमाल की गई कार चोरी की थी।
एक साल में हुई दो बड़ी वारदातों को नहीं सुलझा पाई पुलिस
कोसली में करीब एक साल पूर्व ज्वैलर्स व खन बिनौला व्यापारी के साथ करीब साढ़े तीन लाख रुपये की लूटपाट हुई थी। वारदात के बाद कोसली के लोगों ने प्रदर्शन भी किया था, लेकिन पुलिस के हाथ आरोपियों तक नहीं पहुंच पाए है। इसके साथ ही करीब एक सप्ताह पूर्व कलेक्शन कंपनी के कर्मचारी पिस्तौल दिखाकर करीब 80 हजार रुपये की लूटपाट की गई थी। लेकिन पुलिस किसी भी मामले में बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई है। ऐसे में लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने लगे हैं।
बदमाशों को जल्द काबू करेंगे : थाना प्रभारी
कोसली थाना के प्रभारी जगबीर सिंह ने कहा कि लूट की वारदात के तुरंत बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही बदमाशों का सुराग लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें