फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों के साथ नहाने गया युवक पानी की डीग में डूबा

Mon, 16 May 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तों के साथ नहाने गये एक युवक की आसलवास गांव में बनी पानी की डीग में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कोई आरोप न होने के चलते सामान्य कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रामपुरा गांव निवासी चंद्र सिंह उर्फ कल्लूराम(25) रविवार को छुट्टी होने के चलते अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था। वह अपने दोस्तों के साथ गांव आसलवास गया और गांव के ही पास में बनी पानी की डीग में दोस्तों के साथ नहाने लगा। इसी दौरान वह गहरे पानी में पहुंच गया।

इधर दोस्तों ने इसका ध्यान नहीं दिया। बताया जाता है कि कुछ देर बाद कल्लू का शव पानी में उतराता मिला। मामले की जानकारी दोस्तों ने मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम ले आई। वहीं मृतक के दोस्तों को बयान दर्ज किये गए। पुलिस मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जिसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें