फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर जोहड़ में फेंका युवक का शव

Sun, 20 Sep 2015 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा और राजस्थान के बॉर्डर पर पड़ने वाले राजगढ़ गांव के जोहड़ में एक युवक की हत्या कर शव को जोहड़ में फेंक दिया गया। शव दो से तीन दिन पुराना है और शरीर पर कई चोटों के निशान भी हैं।
विज्ञापन


हालांकि अभी मृतक की शिनाख्त और हत्यारे का पता नहीं लग सका है। रामपुरा थाना पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहलवान जैसी है कद-काठी
गांव के मुल्तान सिंह के मुताबिक मृतक का शव शुक्रवार को गांव के जोहड़ में मिला था। मामले की जानकारी स्थानीय रामपुरा थाना पुलिस को दी गई थी। मृतक का शरीर किसी पहलवान जैसा लग रहा है। गांव में बीती 15 सितंबर को ही मेला भी लगा था।

मृतक के शरीर पर कई चोटों के निशान थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मेले के बाद पहलवान की किसी से कहासुनी हो गई हो। इसके बाद उसकी हत्या कर शव खुर्द-बुर्द करने के इरादे से जोहड़ में फेंक दिया गया।
विज्ञापन


रोहतक पीजीआई भेजा शव
पुलिस के मुताबिक शव दो से तीन दिन पुराना है। ऐसे में हत्या भी 17 सितंबर के आसपास की गई होगी। फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए शव को रोहतक पीजीआई में भेज दिया गया है। इससे इस बात का पता लगाया जा सके कि युवक की हत्या किस तरह की गई है।
विज्ञापन


मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और मृतक की शिनाख्त होने के बाद ही कुछ खुलासा हो पाएगा। शिनाख्त के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।
-जय सिंह, एसएचओ, रामपुरा थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें