फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

Tue, 24 May 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल के नेहचाना गांव के पास सड़क किनारे कच्चे रास्ते पर सोमवार को एक युवक का शव मिला है। युवक पांच दिन पहले महेंद्रगढ़ के कनीना स्थित अपने गांव से बावल में रिश्तेदार के यहां शादी-समारोह में शामिल होने आया था। मृतक के सिर के पिछले हिस्से में चोट लगी है और उसमेें कीड़े पड़ चुके थे। इससे माना जा रहा है कि हत्या तीन से चार दिन पहले की गई है। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


महेंद्रगढ़ के कनीना निवासी नरेश(36) बावल के नेहचाना गांव में अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए पांच दिन पहले आया था। शादी में शरीक होने के बाद से ही वह लापता था। सोमवार को उसका शव नेहचाना कट के पास ही सड़क किनारे कच्चे रास्ते में झाड़ी में पड़ा मिला। घटना की जानकारी पर मृतक के रिश्तेदार और पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में नरेश के सिर के पिछले हिस्से में चोट के निशान मिले। यही नहीं चोट पर कीड़े भी पड़ चुके थे। पुलिस अब मामले में हत्या और दुर्घटना में मौत दोनों पहलुओं के आधार पर जांच कर रही है। वहीं मृतक के परिजनों और रिश्तेदारों के बयान भी लिये जा रहे हैं।

शराब का था आदी, शादी के दिन भी पी थी शराब
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नरेश शराब का आदी था और हुए बयानों के आधार पर शादी की रात भी वह समारोह में शराब पीकर शरीक हुआ था। ऐसे में यह भी पता लगाया जा रहा है कि शादी समारोह में उसका किसी से नशे में झगड़ा तो नहीं हुआ।
विज्ञापन


रोहतक में हुआ पोस्टमार्टम, रिपोर्ट का इंतजार
 नरेश के सिर में लगी चोट में कीड़े पड़ चुके थे। इसके चलते बावल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में उसका पोस्टमार्टम नहीं हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक ले जाया गया। अब पुलिस मामले में मौत के कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

-------
मौत दुर्घटना से हुई है या फिर हत्या की गई है, इसका पता रिपोर्ट आने पर ही चलेगा। यह तय है कि शव तीन से चार दिन पुराना है। जांच जारी है।
-नरेंद्र सिंह, एसएचओ, बावल थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें