फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 08 Feb 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
आईजीयू से लौट रहे युवक के साथ अक्तूबर 2016 में हुई बेरहमी से मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त रिंच, रॉड और डंडे आदि भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपियों की पहचान मुरादपुरी निवासी अजीत, सेक्टर-4 निवासी विकास उर्फ विक्की व भूड़ला निवासी विनोद के रूप में हुई हैं।
विज्ञापन


एएसआई यशवंत सिंह ने बताया 27 अक्टूबर 2016 को गंगायचा अहीर निवासी आशीष मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय से किसी काम के लिए बाइक पर रेवाड़ी आ रहा था। साधूशाह नगर के पास कुछ लोगों ने आशीष की बाइक कार लगाकर उसे रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने उस पर लोहे की रॉड, डंडों से बेरहमी से पीटा।

आरोप है कि राव तुलाराम विहार निवासी आरोपी अनुभव ने आशीष को कैंची मार कर घायल कर दिया था। पुलिस ने आशीष की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई थी। वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी राव तुलाराम विहार निवासी अनुभव को दबोचने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है उसे भी जल्द दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें