फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार के बाद महिला ने दी जान, केस दर्ज

Sun, 14 Feb 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के गांव के व्यक्ति द्वारा दुराचार करने के बाद महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। शनिवार सुबह महिला की मौत हो गई। पीड़ित पति ने आरोपी युवक के खिलाफ कोसली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिला के पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बृहस्पतिवार रात परिवार के साथ घर में सो रहा था। इस दौरान गांव में रहने वाला महावीर उसके घर में घुस आया और उसकी पत्नी के कमरे में दाखिल होकर उसके साथ दुराचार किया।

पत्नी का शोर सुनकर उसकी आंख खुली, लेकिन इस बीच आरोपी मौके से फरार हो गया। सुबह ग्लानि के चलते सुमित्रा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसने उसे रेवाड़ी के हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां शनिवार सुबह सुमित्रा की मौत हो गई। मामले की जानकारी कोसली पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर आरोपी महावीर के खिलाफ दुराचार, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें