फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल की बेटी के साथ महिला अगवा

Thu, 05 May 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
महिला तीन वर्षीय बेटी के साथ लापता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामपुरा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से सोमवार को एक महिला तीन वर्षीय बेटी के साथ संदिग्ध हालात में लापता हो गई। उसके पति ने एक युवक के खिलाफ पत्नी और बेटी को अगवा करने मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


जिला अलवर निवासी एक युवक अपने परिवार के साथ मोहल्ला में रह रहा है। सोमवार को उसकी 27 वर्षीय पत्नी और तीन वर्षीय बेटी गायब हो गई। लापता होने के बाद दोनों की तलाश भी की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। हालांकि उसे संदेह है कि उत्तर प्रदेश के जिला मोहबा के गांव रिछा निवासी उंदू ने उसकी पत्नी और बेटी का अपहरण किया है। पीड़ित युवक ने संदेह के आधार पर उंदू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

युवती भी संदिग्ध हालात में लापता
वहीं रामपुरा थाना क्षेत्र के ही एक गांव से एक युवती पिछले करीब सवा महीने से भी लापता है। थाने में दर्ज कराये गए मुकदमे के अनुसार 25 मार्च को उनकी बीस साल की बेटी किसी काम से घर से निकली थी। काफी देर होने के बावजूद नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की। बावजूद इसके बेटी का पता नहीं चला। जिसके बाद रामपुरा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ युवती को छुपा कर रखने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें