फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गाड़ियों पर पेड़ गिरने से महिला घायल

Fri, 22 Apr 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
पेड गिरने से महिला घायल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुराने सचिवालय के पास बृहस्पतिवार को एक सूखा पेड़ दो गाड़ियों पर गिर गया। इस हादसे में अस्पताल में उपचार के लिए आई कंकरवाली निवासी महिला पिंकी सिर में चोट लगने से घायल हो गई। पेड़ जिस वक्त गाड़ी पर गिरा उस समय महिला गाड़ी से उतर रही थी। महिला के सिर में चोट लगने से घायल होने के साथ वह इतनी डर गई की वह मौके पर ही बेहोश हो गई और उसका ब्लडप्रैशर भी लो हो गया।
विज्ञापन


वहीं पेड़ गिरने से दो गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। कंकरवाली निवासी राजेश ने बताया कि वह अपनी साली पिंकी को उपचार के लिए अस्पताल में लेकर आया था। जैसे ही पिंकी गाड़ी से उतरने लगी गाड़ी पर पेड़ गिर गया। वहीं अस्पताल मेें कार्यरत संजय ने बताया कि पहले भी कई बार सूखे पेड़ गिर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें