स्कूटी पर सवार युवक द्वारा शहर के मार्केट से कुछ सामान खरीदने गई दस साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर के एक सेक्टर में रहने वाली एक महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी दस साल की बेटी रविवार सुबह करीब दस बजे कुछ सामान लेने के लिए मार्केट गई थी। जहां स्कूटी पर सवार सेक्टर-चार निवासी राजीव गुप्ता नामक युवक ने सरेराह उसके साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। बच्ची के विरोध करने पर आसपास के लोगों ने राजीव नामक युवक को पकड़ लिया और मामले की जानकारी बच्ची के परिजनों के साथ स्थानीय पुलिस को दी गई। पूछताछ में सामना आया है कि युवक मानसिक रूप से कुछ अस्वस्थ है। हालांकि महिला थाना पुलिस ने मौके से ही आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश कर दिया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।