फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात महेश सैनी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

Thu, 14 Apr 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले डेढ़ महीने से पुलिस के लिये सिर का दर्द बने महेश गैंग के दो बदमाशों को पुलिस ने मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर भी लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सती कालोनी निवासी मनीष उर्फ मोनू और भाड़ावास गेट निवासी प्रेम सैनी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


सीआईए रेवाड़ी में तैनात एएसआई इंद्रजीत ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि महेश गैंग के दो बदमाश मनीष उर्फ मोनू व प्रेम संजय गांधी पार्क में बैठे हुए हैं। सूचना के बाद सीआईए ने पार्क में दबिश दी और दोनों को काबू कर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से पहले हुई वारदातों और गैंग में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ करेगी।

पुलिस ने आरोपियों के पास से देसी कट्टा और एक कारतूस भी बरामद किया है। डीएसपी क्राइम संजीव बल्हारा ने बताया कि महेश गैंग के दोनों बदमाशों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। बदमाशों ने कई वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


फायरिंग की कई वारदातों में रहे हैं शामिल
पुलिस सूत्रों के अनुसार मनीष उर्फ मोनू कुख्यात महेश सैनी का छोटा भाई है और उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज है। मनीष पर मोहल्ला कुतुबपुर में दुल्हेंडी के दिन बदमाश मन्नू सैनी पर फायरिंग करने व 18 मार्च को नई सब्जी मंडी में हवाई फायर कर व्यापारियों को डराने का भी केस दर्ज है। इसके अलावा भी उस पर कई अन्य वारदातों में शामिल होने का शक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें