फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला थाने के बाहर भिड़े दो पक्ष, केस दर्ज

Thu, 18 Feb 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज प्रताड़ना के एक मामले की जांच के लिए महिला थाने आए दोनों पक्ष थाने के बाहर ही उलझ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। किसी तरह पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कराया।
विज्ञापन


 इसके बाद पुलिस ने विवाहिता के मायके पक्ष में एक महिला समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार गांव लुखी निवासी एक युवती की शादी दिल्ली के जनकपुरी एरिया में हुई थी। ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए विवाहिता ने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी थी। मामले में जांच के लिए 13 फरवरी को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया था।

आरोप यह है कि लड़की पक्ष के सोनू उर्फ सुनील व कृष्णा देवी ने दिल्ली निवासी लड़के के चाचा रामफल की थाने के बाहर की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने इस मामले में दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें