फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के बाद दो गुटों में खूनी संघर्ष, 20 घायल

Thu, 28 Jan 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव गाजी गोपालपुर में मंगलवार शाम हारने वाले सरपंच पद के उम्मीदवार के समर्थकों ने सरपंच के पक्ष में वोट डालने वाले वोटरों पर लाठी-डंडों व पत्थरों से हमला बोल दिया।
विज्ञापन


हमले में महिला और पुरुष मिलाकर करीब 11 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। वहीं कई अन्य भी चोटिल हुए हैं। सूचना पाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामला शांत कराने के साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद  कार्रवाई में लग गई है।

पीड़ित ज्योति व ममता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव में सरपंच पद के लिए पूर्व सरपंच लाजवंती व जागेराम आमने-सामने सरपंची का चुनाव लड़ रहे थे। चुनाव में उनके परिवार ने जागेराम का खुला समर्थन किया और वह चुनाव जीत गया।
विज्ञापन


इसी खुन्नस में 26 जनवरी की दोपहर लाजवंती की परिवार वालों ने उसके परिवार पर लाठी डंडो व पत्थरों से लैस होकर हमला कर दिया जिसमें घायलों में सुरेंद्र, जगदीश, सतबीर, रोहतास, ओमप्रकाश, बुधराम,  प्रदीप के अलावा पूजा, बेद, ममता व बकतावरी समेत करीब दर्जन भर महिला व पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जबकि एक को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।  
---------
गांव गाजी गोपालपुर में चुनावी रंजिश के चलते मारपीट की बात सामने आई है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घायलों के बयान लिए जा रहे हैं। उसी आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-जिले सिंह, जांचकर्ता, जाटूसाना थाना
-----------
संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस तैनात है ताकि आगे कोई अप्रिय घटना न हो। गांव गोपालपुर गाजी के मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इलाके की शांति व्यवस्था को कायम रखा जाएगा।
विज्ञापन

-वीरेंद्र सिंह, डीएसपी कोसली

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें