फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्ष भिड़े, पांच घायल

Thu, 28 Jan 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की अशोक विहार कॉलोनी में दो पक्षों में पैसों के लेन-देन को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
अशोक विहार कॉलोनी निवासी सोनू और इरशाद कॉलोनी में ही फैक्टरी में काम करते हैं। दोनों में मंगलवार देर शाम पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। सोनू और इरशाद के परिजन भी झगड़े की सूचना पर मौके पर पहुुंचे। दोनों पक्षों में तेजधार हथियार चले। झगड़े में सोनू की आंख और इरशाद की नाक पर गंभीर चोट लगी है। जबकि तीन महिलाओं को भी हल्की चोटें आई है।

परिजनों ने सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें