फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से तीन की मौत

Wed, 16 Mar 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग रेलवे ट्रैकों पर ट्रेन की चपेट में आने से तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों की दुर्घटनाओं में शवों का पोस्टमार्टम करा दिया है। ये जानकारी जीआरपी के एएसआई ब्रजेश कुमार ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रेवाड़ी महेंद्रगढ़ रेलवे मार्ग पर संदिग्ध हालात में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।

उसके शरीर पर पीली टी शर्ट और कॉफी कलर का लोअर था। वहीं चेहरे पर हल्की दाढ़ी और बड़े बाल थे। मृतक के पास से शिनाख्त के लिए कोई दस्तावेज नहीं मिल सके थे। इसके बाद शिनाख्त के लिए शव मोर्चरी में ही रखवा दिया गया है। वहीं टूमना निवासी मेहरचंद (82) भगेश्वरी निवासी नरेंद्र कुमार(33)की अलग-अलग समय हिसार रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।  पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को शव सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें