फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दो घरों से उड़ाया लाखों का माल

Thu, 23 Mar 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 बावल और धारूहेड़ा थाना क्षेत्र के दो घरों को निशाना बनाते हुुए चोरों ने लाखों रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मामल दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव रोजका निवासी सूबे सिंह मंगलवार रात परिवार के साथ घर पर ही सो रहे थे। देर रात एक बार नींद खुली तो मुख्य द्वार खुला देखा। अंदर झांका तो कमरों के सामान बिखरे हुए थे वहीं संदूकों के भी ताले टूटे थे। इसके बाद चेक किया तो घर में रखी सोने की चेन, टॉप्स, मंगलसूत्र, कुंडल व हजारों की नकदी चोरी हो चुके थे। मामले की जानकारी स्थानीय मीरपुर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम बुलाई और साक्ष्य जुटाए।
सूने घर को बनाया निशाना
वहीं बावल क्षेत्र के जयसिंहपुर खेड़ा गांव में भी चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाया। मामले में एक महिला को आरोपी बना शिकायत दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार जयसिंहपुर खेड़ा निवासी मेवा देवी पिछले कुछ समय से गुरुग्राम में अपने बेटे योगप्रकाश शर्मा के पास रह रही हैं। बुधवार सुबह सूचना मिली कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। लौटने पर पता चला कि चोर घरेलू सामान व जरूरी कागजात चोरी हो गए हैं। बावल थाना पुलिस ने मेवा देवी की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें