फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में चार बाइक और एक पशु समेत आठ मामले दर्ज

Sun, 14 Feb 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद शुक्रवार को भी जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में घरों में चोरी, पशु चोरी व वाहन चोरी समेत कुल आठ वारदातों को अंजाम देने के मुकदमे जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


खास बात यह है कि पुलिस की ओर से इतनी चोरियों में से एक भी मामले का खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल चोरी की पुरानी ही वारदातों का खुलासा करने में जुटी पुलिस की फेहरिस्त में एक ही दिन में चोरी की आठ दर्ज वारदातें और जुड़ गई हैं।

रामपुरा में ही दो घरों से उड़ाया करीब डेढ़ लाख का माल
चोरों ने शहर के अंबेडकर नगर व देव नगर में दो घरों में धावा बोलते हुए नकदी व आभूषण चोरी कर ले गए। रामपुरा पुलिस ने शुक्रवार दोनों मामलों में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अंबेडकर नगर निवासी कमला देवी ने रामपुरा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देर रात वह परिवार के साथ घर में ही सोई हुई थी।
विज्ञापन


इसी दौरान चोरों ने घर के एक कमरे को निशाना बनाते हुए वहां रखी 7 हजार रुपये की नकदी के अलावा 25 हजार रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। वहीं दूसरी ओर अंबेडकर चौक के पास ही स्थित मोहल्ले देव नगर में भी चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार चोर विनोद कुमार के घर में घुस गए और 15 हजार रुपये की नकदी के अलावा 85 हजार रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। पुलिस ने जांच के बाद दोनों मामलों में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

खोल में घर से मेव गिरोह ने की एक भैंस चोरी
गांव खोल निवासी लक्ष्मण सिंह की एक भैंस को  बृहस्पतिवार देर रात जब पिकअप में आए मेव गिरोह के दर्जनों लोग पिकअप में चढ़ा रहे थे, तभी पड़ोसियों की नींद खुल गई। पड़ोसियों द्वारा शोर मचाने पर सभी आरोपी पिकअप में भैंस का डालकर चोरी कर ले गए।

चश्मदीदों के अनुसार आरोपियों की संख्या जहां 10-12 थी, वहीं वे आपस में मेवाती बोली बोल रहे थे। सूचना मिलने पर तुरंत पहुंची खोल पुलिस ने चारो ओर नाकेबंदी भी की, लेकिन पशु चोरों का पता लग नहीं पाया। खोल थाना प्रभारी पवन कुमार ने ग्रामीणों से ठीकरी पहरा लगाकर इस प्रकार की पशु चोरियों पर लगाम लगाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

चार जगह से बाइक चोरी की भी वारदातें
जिले में वाहन चोरी के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। गांव कालूवास निवासी आशीष की बाइक राव तुलाराम पार्क के बाहर से चोरी हो गई। वहीं बावल के गांव नांगल उगरा निवासी जवाहर सिंह की बाइक कोर्ट कांप्लेक्स के बाहर से उस समय चोरी हो गई, जब वह किसी काम से कोर्ट में गया था।

इसके अलावा गांव बोलनी निवासी प्रकाशवीर की बाइक चोर घर के बाहर से चोरी कर ले गए। वहीं धारूहेड़ा थाने में दर्ज मुकदमे के अनुसार मूलरूप से भिवानी निवासी मनोज कुमार की बाइक धारूहेड़ा के करण कुंज से चोरी हो गई। मनोज यहां किराए पर रहता है। पुलिस ने सभी मामलों में मुकदमे दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें