धारूहेड़ा थाना क्षेत्र के बास रोड पर चोरों ने देर रात एक दुकान का शटर उखाड़कर हजारों का माल चोरी कर लिया। सुबह मामले का पता चलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में दुकानदार कपिल कुमार ने बताया कि उसकी बास रोड, गणपति प्लाजा के पास परचून की दुकान है। शुक्रवार सुबह वह दुकान पहुंचा तो शटर उखड़ा हुआ था। अंदर देखा तो सारा सामान बिखरा और गल्ले से करीब तीन हजार रुपये की नकदी गायब थी। मामले की जानकारी धारूहेड़ा थाना पुलिस को दी गई।