फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध की नीयत से घर में घुसा, मकान मालिक ने दबोचा

Thu, 09 Feb 2017 01:03 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 की नीयत से एक घर में घुसे युवक को मकान मालिक ने साथी की मदद से दबोच लिया। आरोपी को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया। थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश कर दिया है।
विज्ञापन

सिटी थाना प्रभारी कर्मबीर खटाना के अनुसार मोहल्ला बल्लूवाड़ा निवासी अमित कुमार ने बताया था कि उसकी मकान के साथ ही परचून की दुकान है। मंगलवार की शाम आरोपी अंधेरे का फायदा उठा कर अमित कुमार के घर में घुस गया। मकान का दरवाजा खुला देखकर उसे आभास हुआ कि उसके मकान में कोई अपराध की नीयत से घुसा है। वह एक साथी के साथ अमित  मकान के अंदर पहुंचा तो एक युवक कमरे में छुपा बैठा था। अमित ने साथी के साथ आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में पता चला कि आरोपी गुर्जरवाड़ा निवासी सन्नी है। पता चला कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है और पहले भी कई मामलों में संलिप्त रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें