फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनपसंद गाना नहीं बजाने पर हुआ विवाद, हत्यारोपी गिरफ्तार.

Thu, 09 Feb 2017 01:03 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
युवक के हत्यारोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 सर्कुलर रोड पर स्थित रविदास धर्मशाला में सोमवार रात चाकू घोंपकर युवक की हत्या करने के सभी आरोपी सिटी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने वारदात कबूल करने के साथ ही बताया है कि रात में उन्होंने डीजे पर मनपसंद गाना बजाने की मांग की थी। नहीं मानने पर डीजे बंद करने को कहा था।
विज्ञापन


इस पर विवाद हुआ और उन्होंने चाकू मारकर ललित की हत्या कर दी, जबकि चाचा को घायल कर दिया था। पुलिस ने घायल टेकचंद की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी

बाबा नायक के नाम का था कार्ड, बाकी दोनों डब्लूसी
सिटी एसएचओ कर्मबीर खटाना ने बताया कि शहर की एक बस्ती निवासी युवती की शादी भिवाड़ी निवासी रूपचंद के बेटे पंकज से तय हुई थी। सोमवार रात को पंकज बारात लेकर रेवाड़ी पहुंचा था। बारात रविदास धर्मशाला में ठहरी हुई थी। रात करीब साढ़े दस बजे धर्मशाला के सामने डीजे बज रहा था और बाराती नाच रहे थे। इसी दौरान भीम बस्ती निवासी दिनेश उर्फ बाबा नायक नई बस्ती निवासी हेमंत और पाल्हावास निवासी प्रिंस के साथ बाइक पर वहां पहुंचा। बाबा नायक को लड़की वालों की ओर से कार्ड मिला था, जबकि दोनों अन्य साथी बिना कार्ड के वहां पहुंचे थे।
विज्ञापन


बाबा ने ललित, हेमंत ने टेकचंद को मारा था चाकू
एसएचओ ने बताया कि गिरफ्तार होने के बाद दिनेश उर्फ बाबा नायक ने कबूला है कि मनपसंद गाना न बजने देने पर ललित को उसने चाकू मारा था, जबकि बीचबचाव करने उतरे टेकचंद को हेमंत ने चाकू मारकर घायल किया था। इस मामले में ललित की मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें