खोल थाना क्षेत्र के गांव डहीना में मंगलवार को चोरों ने दिनदहाड़े एक सूने मकान में सेंध लगा हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली। घर पुलिसकर्मी का था और घटना के समय परिवार का कोई भी सदस्य घर पर मौजूद नहीं था। दोपहर के समय वापस लौटने पर चोरी की वारदात का पता लगा।
जानकारी के अनुसार हरियाणा पुलिस में तैनात सुनील कुमार वर्तमान में गुड़गांव में तैनात है। वहीं सुनील की पत्नी आदेश मंगलवार दोपहर को खेत में गई हुई थी और घर में कोई नहीं था। इस दौरान पीछे के गेट से घर में घुसे चोर कमरे में रखी अलमारी से 32 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ली। खेत से जब आदेश घर लौटी तो चोरी की जानकारी पति और पुलिस को मामले की जानकारी दी। डहीना चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।