फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहेश्वरी में किशोर की कनपटी पर मारी गोली

Sat, 23 Apr 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जहां हालत सीरियस होने पर उसे गुड़गांव रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि किशोर की कनपटी पर गोली मारी गई है। इससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव माहेश्वरी के कक्षा दस के छात्र 15 वर्षीय अजय की राजस्थान की सीमा पर लगते पड़ोसी गांव सहदपुर के कुछ युवकों से रंजिश चल रही थी। इस मामले में दो दिन पहले गांव माहेश्वरी में पंचायत भी हुई थी। करीब डेढ़-दो महीने से चल रहे इस मामले की शिकायत धारूहेड़ा पुलिस तक भी पहुंची थी, लेकिन दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

शुक्रवार रात कुछ युवक बाइक पर सवार होकर गांव माहेश्वरी पहुंचे और घर के बाहर खड़े अजय को नजदीक से कनपटी पर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन व ग्रामीण बाहर आए लेकिन तब तक युवक बाइक से वहां से फरार हो गए। इसके बाद परिजन अजय को लेकर धारूहेड़ा एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां से उसे गुड़गांव रैफर कर दिया गया। बताया गया है कि कुछ दिन अजय के भाई के साथ भी मारपीट की गई थी। दोनों पक्षों में धुलंडी से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन...
गांव माहेश्वरी में अजय को गोली लगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
अमन सिंह, एसएचओ, धारूहेड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें