फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से अध्यापक की मौत

Thu, 14 Apr 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाइवे स्थित कसौला चौक पर ओवरब्रिज के नीचे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार बुजुर्ग अध्यापक की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजस्थान के लाडपुर निवासी नवलसिंह(58)राजस्थान में ही सरकारी स्कूल में बतौर शिक्षक कार्यरत थे। रोजाना की तरह मंगलवार की सुबह भी वह स्कूल में ड्यूटी पर जा रहे थे। कसौला चौक स्थित ओवरब्रिज के नीचे वे बाइक से सड़क क्रॉस कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

इस हादसे में नवल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कसौला पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें