थाना माडल टाउन पुलिस ने चोरी छुपे टैंकर से दूध बेचने वाले चालक व क्रेता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला सीआईए में तैनात पुलिसकर्मी की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
सीआईए के राजेंद्र ने मामला दर्ज कराते हुए बताया कि यूपी के सुल्तानपुर निवासी मोहम्मद इरफान दूध से भरे टैंकर से चोरी छिपे दूध बेचने की सूचना मिली थी। मामले की जानकारी पर टीम मौके पर पहले से ही बताई गई जगह के आसपास मौजूद हो गई। बुधवार देर रात मोहम्मद इरफान राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव ड्योढ़ई पहुंचा और टैंकर की सील तोड़कर उसने 550 लीटर दूध एक पिकअप मालिक को बेच दिया।
इसी दौरान टीम ने दबिश दी। पुलिस को देख टैंकर चालक और पिकअप मालिक मौके से फरार हो गये। पुलिस ने मौके से दूध बरामद करने के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।