फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में तमंचा लेकर ‘पढ़ने’ आया छात्र

Fri, 28 Aug 2015 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल थाना क्षेत्र के गांव गूर्जर माजरी में एक स्कूल में पढ़ने वाले नाबालिग छात्र के पास से पुलिस ने देसी तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने छात्र को मौके से ही काबू कर लिया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह गूर्जर माजरी स्थित स्कूल प्रशासन को सूचना मिली कि ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक स्टूडेंट के बैग में कोई संदिग्ध वस्तु है।

मामले की जानकारी पर प्रशासन ने गांव बिसनपुर निवासी छात्र के बैग की जांच की तो उसमें एक तमंचा मिला। छात्र को बैठाकर स्कूल प्रशासन ने घटना की जानकारी बावल थाना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने असलहे को कब्जे में ले लिया है। वहीं पुलिस छात्र से भी पूछताछ कर रही है कि उसे असलहा कहां से मिला और किसने दिया। बावल थाना प्रभारी गौरव फोगाट ने बताया कि स्टूडेंट से तमंचा बरामद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें