फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीहा एटीएम उखाड़ने के दो आरोपी और काबू

Fri, 28 Aug 2015 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सीहा बस स्टैंड के पास लगे पीएनबी का एटीएम उखाड़कर लाखों रुपये उड़ाने वाले मामले में सीआईए के हाथ एक और सफलता लगी है। पुलिस ने गैंग के दो और बदमाशों को भी बुधवार शाम को धर दबोचा।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे एएसआई सुभाषचंद ने बताया कि पकड़े गए बदमाश महेंद्रगढ़ जिले के पाथेड़ा गांव निवासी मनोज और नरेंद्र उर्फ मोनू सोल्जर हैं।

मनोज और नरेंद्र के पास से पुलिस को लूटी गई रकम में से 30 हजार रुपये, लोहा काटने वाला कटर, एटीएम का एक टुकड़ा और मोबाइल बरामद हुआ है। गौरतलब है कि सीहा बस स्टैंड के पास बदमाशों ने 6 मई को एटीएम उखाड़कर 2.63 लाख रुपये उड़ा दिए थे। मामले में पुलिस अब तक पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें