होटल में वेश्यावृत्ति करते गिरफ्तार
- फोटो : डेमो पिक
सिटी थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन रोड के पास एक होटल में वेश्यावृत्ति में संलिप्त एक ग्राहक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में पुलिस ने होटल मालिक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है। सिटी थाना पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित एक निजी होटल में कुछ लोग वेश्यावृत्ति का धंधा कर रहे हैं।
सूचना पर पुलिस ने रेड की और होटल से चार महिलाओं को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया। वहीं मौके से भाग रहे दो युवकों में से एक को भी धर लिया। पुलिस सभी को थाने ले आई।