फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

380 पशु मुक्त, चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 22 Sep 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच-8 पर बनीपुर चौक के निकट कसौला थाना पुलिस ने तीन वाहनों में ठूंस ठूंसकर ले जा रहे 380 भेड़ बकरियों को मुक्त कराया। पुलिस ने तीनों गाड़ियां कब्जे में ले लीं और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पशु क्रूरता का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


 जांचकर्ता हैड कांस्टेबल मनोज कुमार ने बताया कि कसौला थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग पशुओं को तीन वाहनों में भरकर हाईवे के रास्ते से लेकर जयपुर ले जा रहे थे। पुलिस ने जिला टोंक निवासी लालाराम, भीलवाडी निवासी गणपत, जिला टोंक निवासी आमिर अहमद, जिला भीलवाड़ा निवासी बरक्त खां को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 380 पशुओं को मुक्त कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें