फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी कर्मचारी सरकार के खिलाफ गरजे

Sun, 25 Oct 2015 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के सुनपेड़ गांव में दो दलित मासूम बच्चों की जला कर निर्मम हत्या करने के मामले में अब अनुसूचित जाति से जुड़ी कर्मचारी यूनियनें भी कूद गई हैं।
विज्ञापन


इस कड़ी में हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ, रोडवेज एससी एंपलाइज यूनियन, बिजली एससी एंपलाइज यूनियन, ऑल हरियाणा एससी एंपलाइज फेडरेशन, ऑल इंडिया रिजर्व केटेगरी एंपलाइज फेडरेशन के प्रतिनिधि और कर्मचारियों ने एकत्रित होकर घटना का विरोध करते हुए शहर में प्रदर्शन किया।

 इसके बाद राज्यपाल के नाम उपायुक्त डॉ यश गर्ग को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के पदाधिकारियों ने सुनपेड और गोहाना में दलितों पर हुए अत्याचारों को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की मनुवादी सोच को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


साथ ही सरकार को चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेश भर में आंदोलन छेड़कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका जाएगा।

शनिवार को रविदास धर्मशाला में दलित सरकारी कर्मचारी संगठनों के लोग एकत्रित हुए, प्रदर्शन से पहले सभी पदाधिकारियों व अन्य लोगों ने एक घंटे तक बैठक की। बाद में सभी लोग शहर के बाजारों से सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सचिवालय पहुंचे।

गाय मरने पर रास्ते जाम हो जाते हैं, दलित अत्याचार पर कोई नहीं बोलता
हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ के जिला प्रधान होशियार सिंह बिगहार ने कहा कि यदि सरकार ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की तो प्रदेश भर में आंदोलन कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका जाएगा। वहीं संघ के महासचिव भूपसिंह भारती ने कहा कि आरएसएस नहीं चाहता कि दलित उनकी बराबरी करें।

वहीं रोडवेज एससी एंपालाइज यूनियन के प्रधान भगतसिंह ने कहा कि आरएसएस के लोग दलितों को जानवर से भी परे समझते हैं, यदि देश में कहीं एक गाय मर जाए तो रास्ते जाम कर दिए जाते हैं, लेकिन प्रदेश में दलितों पर हो रहे अत्याचारों पर बोलते तक नहीं हैं।

इस मौके पर बिजली एससी एंपलाइज यूनियन प्रधान अमरजीत, ऑल हरियाणा एससी एंपलाइज फेडरेशन प्रधान राजपाल दहिया, ऑल इंडिया रिजर्व कैटेगरी एंपलाइज फेडरेशन प्रधान अजित शास्त्री, होशियार, बिरेंद्र सिंह, नरेंद्र मेहरा, देशराज, सुरेश कुमार, प्रवीन, महेंद्र पूनिया, ओमप्रकाश, कर्णसिंह, राजकुमार, अशोक कुमार व धीर सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।

इनेलो नेता ने भी की निंदा
बावल से इनेलो की टिकट पर चुनाव लड़ चुके श्याम सुंदर सभ्रवाल ने कहा कि भाजपा जब-जब सत्ता में आई है, दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।

आवाज फांउडेशन ने की घोर निंदा
सामाजिक संगठन आवाज फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर सत्यनारायण सांभरिया की अध्यक्षता में गांव निमोठ में सुनपेड में हुई घटना की घोर निंदा की गई। संगठन की ओर से सरकारी द्वारा दी गई सहायता को अपर्याप्त बताते हुए सहायता राशि को बढ़ाने की मांग के साथ परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी देने की बात कही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें