फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो सवार बदमाशों ने तोड़ा कार का शीशा

Sun, 05 Feb 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला गोल चक्कर में वीरवार की रात ऑटो सवार युवकों ने एक घर के सामने गली में खड़ी कार का शीशा तोड़ दिया और भाग गए। सुबह मामले का पता चलने पर कार मालिक ने पुलिस को सूचना दी। जांच के दौरान युवकों के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गोल चक्कर निवासी प्रदीप कुमार ने देर रात अपनी कार गली में खड़ी की थी। रात करीब साढ़े 11 बजे ऑटो सवार 6-7 युवक वहां से गुजरे। इसी दौरान एक युवक ने किसी चीज से कार का शीशा तोड़ दिया और सभी मौके से फरार हो गए। सुबह कार का शीशा टूटने की बात पता चलने पर प्रदीप ने शहर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मोहल्ले में ही लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। पुलिस अब आरोपी युवकों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें