फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑन ड्यूटी एएसआई से मारपीट, सरपंच समेत तीन धरे

Sun, 05 Feb 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 ड्यूटी के दौरान सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए एएसआई के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में गांव पहराजवास के सरपंच सहित तीन आरोपियों को रोहड़ाई थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त की गई जेली, लाठी व ट्रैक्टर भी बरामद किया है।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव पहराजवास निवासी उम्मेद सिंह उर्फ लख्खू, मनोज उर्फ धोलिया और पहराजवास के सरपंच अशोक कुमार के रूप में हुई है। इस वारदात में शामिल दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 3 नवंबर 2016 की रात एएसआई सुरेश कुमार अपनी टीम सहित झगड़े की सूचना मिलने पर गांव सैदपुर चांग गया था।

वहां पहुंचने पर पता चला कि सुभाष, सतबीर व उसकी पत्नी आशा को झगडे़ में काफी चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल पहुंचा दिया गया है। इसके बाद आरोपी हाथों में जेली, लाठी व डंडो सहित मोटरसाइकिल व ट्रैक्टर पर सवार होकर आए और सुभाष के घर पर हमला करने लगे। वहीं मौजूद एएसआई सुरेश कुमार ने अपनी टीम सहित आरोपियों को झगड़ा न करने के लिए काफी समझाया लेकिन आरोपियों ने एएसआई के साथ ही गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी और वर्दी फाड़ दी। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने एएसआई की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ  मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें