फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी कर रहे थे टैंपो के टायर, दो गिरफ्तार

Wed, 18 Jan 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन
रेवाड़ी में मॉडल टाउन थाना पुलिस ने टेंपो के टायर चोरी का प्रयास कर रहे दो युवकों को गांव मांढैया कलां से गिरफ्तार किया है। आरोपी एक अन्य टेंपो में सवार होकर चोरी करने के लिए गांव में आए थे।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपी धारूहेड़ा की चांद कालोनी निवासी गणेश व गुरुग्राम के गांव बस्तपुर निवासी विजयपाल के रूप में हुई है। पुलिस दोनों से अन्य चोरी की वारदातों के बारे में भी पूछताछ कर रही है। बताया कि सोमवार रात गांव मांढैया कलां के ग्रामीण गांव में पहरा दे रहे थे। इसी दौरान गांव में एक टैंपो से दो युवक उतरे और गांव की ही गली में खड़े एक अन्य टैंपो के टायर खोलने लगे। ग्रामीण ने आवाज दी तो युवक मौके से भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टायर खोलने के औजार बरामद कर चोरों की तलाश में दबिश दीं और सोमवार रात तक उन्हें धर दबोचा।

ठीकरी पहरे के चलते असफल हुई चोरी
पुलिस द्वारा शुरू करवाया गए ठीकरी पहरे ने एक बार फिर चोरों को मात दी है। सर्द रात में ठीकरी पहरे के चलते ही टैंपो के टायर चुराने वाले दोनों शख्स धरे गए। इससे पहले भी पुलिस की पहल पर ग्रामीणों की जागरूकता से चोर चोरी में असफल और गिरफ्तार हो चुके हैं। गौरतलब है कि जिला पुलिस ने ठीकरी पहरा लगाने वाले ग्रामीणों और पंचायत को हर महीने सम्मानित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


गांवों में ठीकरी पहरा लगाने के पॉजिटिव रिजल्ट आ रहे हैं। चोरियां बहुत कम हुई हैं, जहां कोशिश भी हुई वहां अधिकांश मामलों में चोर असफल ही रहे और पुलिस के हाथ लगे हैं। ठीकरी पहरे के लिए पुलिस का प्रोत्साहन जारी रहेगा।
विज्ञापन

-संगीता कालिया, एसपी, जिला रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें