रेवाड़ी में कसौला थाना पुलिस ने दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित रूध पुल के पास एक होटल पर छापेमारी कर एक युवक को 15 बोतल शराब के साथ काबू किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कसौला पुलिस को सूचना मिली थी कि पंजाब के मुक्तसर जिला निवासी विशाल रूध पुल के पास एक होटल पर शराब का अवैध धंधा करता है। सूचना के बाद पुलिस ने दबिश दी तथा विशाल को रंगे हाथों काबू कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 15 बोतल शराब भी बरामद की है। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।