फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राले की टक्कर से युवक की मौत

Thu, 24 Nov 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मृत
विज्ञापन

विज्ञापन
धारूहेडा  राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर खरखड़ा गांव के पास कट (हीरो कट) एक बार फिर हादसे का गवाह बना। मंगलवार रात ट्राले की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार खरखड़ा निवासी पंकज कुमार (24) मंगलवार रात के लगभग नौ बजे मोटर साइकिल से धारूहेड़ा से खरखड़ा की ओर आ रहा था। अभी वह हीरो कट के पास पहुंचा ही था कि तेज गति से आते हुए एक ट्राले ने पंकज को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए पंकज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद स्थानीय धारूहेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक चालक ट्राला छोड़कर मौके से फरार हो चुका था। पुलिस ने ट्राले को कब्जे मे लेने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हो चुके हादसे, अंडरपास की है मांग
खरखड़ा कट पर होने वाला यह पहला हादसा नहीं है। इससे पूर्व भी यहां कई हादसे हो चुके हैं। जिनमें कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। खरखड़ा गांव के लोगों ने कई बार पूर्व और वर्तमान सरकार से अंडरपास बनाने की भी मांग की है। लेकिन किसी सरकार की ओर से कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें