फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुस किशोरी से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 24 Nov 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी के रामपुरा गांव के एक घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने और किशोरी के पिता पर चाकू से हमला करने के आरोपी को स्थानीय पुलिस ने गांव रामपुरा से गिरफ्तार किया है। जांचकर्ता एएसआई धर्मबीर ने बताया कि आरोपी की पहचान यूपी के मुरादाबाद जिला के गांव लालपुर निवासी जयराम के रूप में हुई है। बताया कि रामपुरा थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय दसवीं कक्षा की छात्रा सोमवार शाम अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान रामपुरा में किराए पर रह रहा जयराम घर में घुस आया और छात्रा के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर मचाने पर छात्रा के माता-पिता मौके पर पहुंच गए। छात्रा के माता-पिता को देख आरोपी मौके से फरार लगा। छात्रा के पिता ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो उसके हाथ पर चाकू मार कर घायल कर दिया था, इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद रामपुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा छात्रा के घायल पिता को ट्रामा सेंटर में पहुंचाया। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर जयराम के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें