फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हथियार समेत एक धरा गया

Fri, 08 Jul 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रतीकात्‍मक इमेज - फोटो : reuters
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी में सीआईए रेवाड़ी पुलिस ने बुधवार रात एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल के साथ  गिरफ्तार किया है।

जांचकर्ता शिवकुमार ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी शक्ति नगर निवासी संदीप उर्फ काली है। बुधवार की शाम सीआईए रेवाड़ी को सूचना मिली थी कि मुक्तिवाड़ा हवेली के पास एक युवक अवैध पिस्तौल के साथ घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी से एक देसी पिस्तौल बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। संदीप के खिलाफ पहले भी लूट व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज है।
विज्ञापन


अवैध रूप से शराब बेचता एक गिरफ्तार
पुलिस थाना बावल ने बुधवार रात छापेमारी कर अवैध शराब बेचते हुए एक आरोपी नैचाना निवासी होशियार उर्फ लाला को नैचाना से अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 13 बोतल देशी शराब व 10 बोतल बीयर की बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें