रेवाड़ी में थाना रामपुरा, धारूहेड़ा और कसकला पुलिस ने अलग-अलग जगह पर छापामारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीन कुमार ने बताया कि आसलवास निवासी श्याम बाबू को अवैध रूप से शराब बेचते शास्त्री नगर से, छोटा बाजार धारुहेड़ा निवासी नवीन को भगत सिंह चौक से और माजरा श्योराज निवासी रवि उर्फ बागी को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 62 बोतल देशी शराब और 14 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है।