फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपी के हेड कांस्टेबल के साथ बदमाश झोटा गिरफ्तार

Wed, 31 Aug 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी में पेरोल जंपर और पुलिस के लिए सिरदर्द राजकुमार उर्फ झोटा को सीआईए रेवाड़ी ने मंगलवार को गढ़ी गांव से गिरफ्तार कर लिया है। इसको शरण देने वाले दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को भी पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने उससे बाइक, एक असलहा और दो कारतूस भी बरामद किए हैं। झोटे पर कई सालों में हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, चोरी, मारपीट, गैंग बनाना, चोरी का माल इधर-उधर करना, फिरौती, रंगदारी मांगना, अपहरण और शस्त्र अधिनियम जैसे 25 संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। डीएसपी हेडक्वार्टर मो. जमाल ने बताया कि आरोपी राजकुमार उर्फ झोटा 25 मई को नारनौल जेल से पेरोल पर आया था। 24 जून को उसे लौटना था। उक्त आरोपी के जेल नही लौटने पर नारनौल जेल अधीक्षक ने शहर थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। जिला पुलिस ने झोटा को एक लाख का ईनामी बदमाश बनाने के लिए डीजी ऑफिस एप्लीकेशन भी भेजी है।

दिल्ली पुलिस में नौकरी कर रहा मौसेरा भाई  
सीआईए ने राजकुमार के साथ उसके मौसेरे भाई जसपाल को भी गिरफ्तार किया है। जसपाल दिल्ली पुलिस ने बतौर हेड कांस्टेबल पुलिस लाइन में तैनात था। आरोपी झोटा को फरारी के दौरान पनाह देता था। वर्तमान में भी राजकुमार उर्फ झोटा इसी के मकान पर नजफगढ़ दिल्ली में छिपकर रह रहा था।
विज्ञापन


 - लगातार रंगदारी मांगने में था संलिप्त
झोटा के पेरोल जंपर होने के बाद ही उसके गैंग ने 17 जुलाई को नई बस्ती निवासी पवन राव और शुक्रपुरा निवासी रोहित से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। दोनों ने रंगदारी देने से इनकार कर दिया था। 18 जुलाई की सुबह रोहित नई बस्ती स्थित पवन के आरओ प्लांट पर आ गया। इसी दौरान झोटा कार में अपने अन्य साथियों के साथ पहुंच गया। पिस्तौल से हवाई फायर करने के बाद वह साथियों के साथ भाग गया था। 23 अगस्त को भी आरोपी ने शहर के एक मेडिकल स्टोर संचालक से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की भी धमकी दी थी। शहर के पूर्व पार्षद गोपाल कर्दम के भाई चंदन से भी झोटा गैंग द्वारा दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी।

शहर थाना में 22, गुड़गांव में भी दो मामले थे दर्ज
कुख्यात राजकुमार उर्फ झोटा के निशाने पर सबसे ज्यादा सिटी थाना क्षेत्र का एरिया रहता था। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 25 संगीन मामलों में से 22 मुकदमे सिर्फ सिटी थाने में दर्ज हैं। गुड़गांव थाने में दो मामले और एक अन्य थाने में दर्ज है। सभी मामले हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, चोरी, मारपीट, गैंग बनाना, चोरी का माल इधर-उधर करना, फिरौती, रंगदारी मांगना, अपहरण और शस्त्र अधिनियम आदि के हैं।

- पहाड़ों और वादियों में भी काटता था फरारी
पेरोल पर आने के बाद कई वारदातों के बीच झोटा अपनी फरारी पहाड़ी क्षेत्रों की हसीन वादियों में काटना पसंद करता था। इस बार भी वह ऋषिकेश, देहरादून और हरिद्वार में फरारी के दौरान काफी दिन रहा। दिल्ली में मौसेरे भाई के अलावा अन्य कुछ जगह भी फरारी काटी।
विज्ञापन


अपराधी क्राइम छोड़ दें या जिला : डीएसपी
डीएसपी मो. जमाल ने बताया कि लीलू ततारपुरिया गैंग के सरगना के अलावा पिछले कुछ दिनों से आतंक का पर्याय बने झोटा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही अन्य गुर्गों को भी पकड़ लिया जाएगा। ऐसे में अपराधी एक बात समझ लें कि या तो वे क्राइम छोड़ दें या फिर जिला छोड़ दें। उन्होंने एसपी की तरफ से आमजन और व्यापारियों से अपील की है कि किसी तरह का अपराध होने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें। इसके साथ ही किसी का अन्याय सहन न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें