फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट में नकल न कराने पर दो छात्रों को पीटा, हंगामा

Wed, 31 Aug 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित छात्रों के अभिभावकों की ओर से दो छात्रों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

संभल के हिंद इंटर कालेज में इन दिनों मंथली टेस्ट चल रहे हैं। कक्षा दस के छात्रों का मंगलवार को कक्ष संख्या 14 में मंथली टेस्ट चल रहा था। इस दौरान कुछ छात्रों ने अजय पुत्र हरी सिंह और अमन पुत्र मदनपाल से नकल कराने को कहा।

मना करने पर आरोपियों ने दोनों छात्रों को सबक सिखाने की धमकी दी। इसको लेकर कहासुनी भी हुई। टेस्ट समाप्त होते ही आठ-दस छात्रों ने नकल कराने से मना करने वाले छात्रों की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं बचाव करने वाले छात्रों को भी पीटा। इसलिए बीच बचाव करने वाले हट गए। एक छात्र ने फर्नीचर उठाकर फेंका और हाथापाई की। वे छात्र क्लास से किसी तरह बाहर निकले तो बाहर भी उन्हें पीटा गया। इसके बाद हमलावर छात्र धमकी देते हुए कॉलेज से भाग गए।
विज्ञापन


पीड़ित छात्र प्रधानाचार्य के कक्ष में पहुंचे। कुछ छात्रों ने अपने अभिभावकों को फोन कर दिया। वे कालेज पहुंच गए। इससे कॉलेज में हंगामे भरा माहौल बन गया। प्रधानाचार्य बीके खन्ना ने शिक्षकों के साथ पीड़ित बच्चों की आपबीती सुनी। अभिभावक आक्रोशित थे। मारपीट की प्रतिक्रिया हो सकती थी लेकिन प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने उन्हें समझाया। इसके बाद अभिभावक कोतवाली पहुंचे। कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण के लिए बच्चों को जिला अस्पताल भेजा। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों छात्रों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। तहरीर के आधार पर सूचना दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन



सिरसी की घटना अभी नहीं भूले हैं लोग ः संभल। सिरसी  के बहमन जहरा पब्लिक स्कूल में छात्रों के बीच टकराव की घटना जैसे-तैसे समझौते से ठंडी हुई।  तब तक मंगलवार को संभल के हिंद इंटर कालेज में हंगामे के साथ हाथापाई की एक और घटना हो गई। 
हिंद इंटर कालेज में  मंगलवार को दो छात्रों की धुनाई की गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें