रेवाड़ी में विवाहिता की शिकायत पर सिटी पुलिस ने उसके ससुरालजनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। मामले में फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में टीपी लोको स्कीम कॉलोनी निवासी वंदना ने बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले सेक्टर-3 निवासी पुनीत गौड़ के साथ हुई थी। वंदना का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान किया जा रहा है। परेशान होकर वह मायके लौट आई और पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पुनीत के अलावा सतीश गौड़ व ऊषा किरण गौड़ के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।